मनोरंजन

21 साल की उम्र में हॉलीवुड अभिनेत्री की रहस्‍यमय मौत

हॉलीवुड, देखी गयी [ 1491 ] , रेटिंग :
     
Saima, Star Live 24
Monday, July 21, 2014
पर प्रकाशित: 13:18:49 PM
टिप्पणी
21 साल की उम्र में हॉलीवुड अभिनेत्री की रहस्‍यमय मौत

लॉस एंजिलिस। साल 2000 की सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म द पेट्रियट के हीरो मेल गिब्‍सन की बेटी का किरदार निभाने वाली अदाकारा स्काई मैकोल का निधन हो गया है। मैकोल की उम्र महज 21 साल थी। मैकोल की सबसे करीबी दोस्त ने इस खबर की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 9 बजे मैकोल टेक्सास स्थित गैरेज अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। मैकोल की मौत का कारण अब तक सामने नहीं आया है। टेक्सास पुलिस उनकी मौत की जांच कर रही है। मैकोल की दोस्त ब्रेसलीन ने ट्वीट करके बताया कि, 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त, जो मेरे लिए एक बहन जैसी थी वह अब इस दुनिया में नहीं रही। मैं बहुत दुखी हूं। आज मैकोल की मौत हो गई है।'

बताया जाता है कि जब मैकोल ने गिब्‍सन के साथ द पेट्रियट फिल्म की थी, वे महज सात साल की ही थीं। हाल ही में उन्होंने सिक ब्यॉय के लिए काम किया है। मैकोल के रिश्तेदार बताते हैं कि वह बहुत ही समझदार लड़की थीं। वह कभी भी जल्दबाजी में भी ऐसा कुछ करने के बारे में नहीं सोच सकती हैं।


अन्य वीडियो






 टिप्पणी Note: By posting your comments in our website means you agree to the terms and conditions of www.StarLive24.tv


इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें


> >

1/4

अधिकतम देखे गए



संबंधित खोज
  • टीवी चैनल
  • फिल्म समीक्षा
  • फिल्‍मी खबरें
  • बॉलीवुड
  • मुख़्तसर
  • मूवी मस्ती
  • सितारों के साक्षात्कार
  • हॉलीवुड