मनोरंजन

जेके रॉलिंग की कहानी में हैरी पॉटर की वापसी

हॉलीवुड, देखी गयी [ 1472 ] , रेटिंग :
     
Sakshi Khurana, Star Live 24
Thursday, July 10, 2014
पर प्रकाशित: 14:50:55 PM
टिप्पणी
जेके रॉलिंग की कहानी में हैरी पॉटर की वापसी

लंदन। जेके रॉलिंग की कहानी में हैरी पॉटर की वापसी हुई है। इस बार वह रहस्यमय, विवाहित और अधेड़ प्रतीत होता है। रॉलिंग ने अपनी पॉटरमोर वेबसाइट पर मंगलवार को पोस्ट नई कहानी में प्रशंसकों को बड़े हो चुके पॉटर झलक दिखाई है। 2007 में 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोस' के प्रकाशन के बाद से यह हैरी पॉटर को लेकर पहला अपडेट है। हालांकि रॉलिंग के प्रवक्ता मार्क हटचिंसन का कहना है कि पॉटर के किसी नए उपन्यास की योजना नहीं है।

1500 शब्दों की नई कहानी में हैरी के 34 साल के होने के बारे में बताया गया है। वह अपने परिवार और पुराने मित्रों रॉन व हरमिओन के साथ क्विडिच व‌र्ल्ड कप का फाइनल देखने गया है। हैरी के बालों में अब चांदी की डोर है। उसके गाल की हड्डी पर कटे का निशान है जो रहस्यमय लगता है। यह बुराई से लड़ने वाले 'आउरर' के रूप में उसके अति गोपनीय कार्य से संबंधित है।

(J)


अन्य वीडियो






 टिप्पणी Note: By posting your comments in our website means you agree to the terms and conditions of www.StarLive24.tv


इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें


> >

1/4

अधिकतम देखे गए



संबंधित खोज
  • टीवी चैनल
  • फिल्म समीक्षा
  • फिल्‍मी खबरें
  • बॉलीवुड
  • मुख़्तसर
  • मूवी मस्ती
  • सितारों के साक्षात्कार
  • हॉलीवुड