राज्य

सफाईकर्मियों का निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन

दिल्ली - एनसीआर, देखी गयी [ 6 ] , रेटिंग :
     
, Star Live 24
Wednesday, May 08, 2013
पर प्रकाशित: 20:57:10 PM

नव संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस पूर्वी दिल्ली के तत्वावधान में निगम के पटपड़गंज स्थित मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने निगम के आवागमन के रास्तों को अवरोधक लगाते हुए बंद किया था। अवरोधक के चलते मेयर व स्थायी समिति अध्यक्ष को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शाहदरा उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने धरने में भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों की मांग थी कि वे कई वर्ष से ठेके पर काम कर रहे है। उन्हें स्थायी किया जाए। इनकी मांगों को लेकर हुए प्रदर्शन के कारण 20 कर्मचारियों को ऑफर लेटर दिया गया। साथ ही कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि 11 मई को उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर राजकुमार धींगान ने कहा कि संगठन ने हमेशा मजदूरों का भला सोचा है। मजदूरों की भलाई के लिए हमेशा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान महेश चंद्रा, योगेश व अनिल शील समेत सैकड़ों की संख्या में लोग कर्मचारी उपस्थित थे।

Courtesy : Jagran

अन्य वीडियो





 टिप्पणी Note: By posting your comments in our website means you agree to the terms and conditions of www.StarLive24.tv
इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें
  • गुडि़या को रहना होगा पिता से दूर
  • मांडी रोड किया जाएगा फोरलेन
  • आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ी
  • परिवार व रोजगार के लिए करें काउंसलिंग एं..
  • बिजली कटौती का सिलसिला शुरू
  • नकल करते धरा गया केएमसी कॉलेज का छात्रसं..
  • विरोध-प्रदर्शन के चलते कई क्षेत्रों में ..
  • गोपाल कांडा व अरुणा के खिलाफ आरोप तय
  • जेलकर्मियों व कैदियों को धमका रहा आरोपी ..
  • सूरज से मिलेगी छह लाख यूनिट बिजली
  • शब्दों से मां के प्रति प्रेम को प्रदर्शि..
  • वेल्डिंग के दौरान तेल टैंकर में हुआ धमाक..
  • एक नजर में
  • गीतिका शादी के लिए कांडा पर बना रही थी द..
  • रेलवे दिल्ली मंडल ने मनाया रेल सप्ताह


संबंधित खोज
  • उत्तरप्रदेश
  • गाजियाबाद
  • दिल्ली एनसीआर
  • नोएडा