आई आई टी एफ

33वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला गुरुवार से राजधानी के प्रगति मैदान में शुरू...

आई आई टी एफ, देखी गयी [ 48 ] , रेटिंग :
     
Saima, Star Live 24
Wednesday, November 20, 2013
पर प्रकाशित: 12:09:15 PM
टिप्पणी

नई दिल्ली।। भारत का 33वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला गुरुवार से राजधानी के प्रगति मैदान में शुरू हो जाएगा। इस बार मेले का थीम समावेशी विकास है। मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य व उद्योग मंत्री आनंद शर्मा करेंगे। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की व्यापार व उद्योग उप मंत्री एलिजाबेथ थवाते भी मौजूद होंगी।

आम लोगों के लिए मेला 19 नवंबर से खुलेगा। मेले के पहले पांच दिन (14 से 18 नवंबर) व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आरक्षित रहेंगे। इनके लिए प्रगति मैदान के गेट संख्या 1, 2, 7 और 10 पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां से वे टिकट व व्यापारिक कार्ड दिखाकर निशुल्क किट ले सकते हैं। व्यापारियों के लिए टिकट 400 रुपये प्रतिदिन व पूरे सत्र के लिए 1,500 रुपये का होगा। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन ने इस मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और राज्यों के मंडपों में मेले की थीम पर फोकस किया जा रहा है। यहां दर्शकों को देसी व विदेशी उत्पादों को देखने और खरीदारी करने का भी मौका मिलेगा।

क्या है खास...

21 देशों के लगभग 260 विदेशी प्रदर्शक हॉल संख्या 6, 9 एवं 18 में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे।

पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कंबोडिया, चीन, क्यूबा, इंडोनेशिया, लिथुआनिया, जापान व दक्षिण अफ्रीका के होंगे राष्ट्रीय मंडप।

विश्वस्तरीय 300 भारतीय कंपनियां भी ले रही हैं हिस्सा।

करीब 800 ग्रामीण कलाकार एवं शिल्पी करेंगे कला का प्रदर्शन।


अन्य वीडियो






 टिप्पणी Note: By posting your comments in our website means you agree to the terms and conditions of www.StarLive24.tv


इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें
  • IITF 2013 : व्यापार मेला समाप्त लोगों ने..
  • ट्रेड फेयर के अखिरी दो दिन शेष,उठाएं छूट..
  • IITF : 100 से अधिक लोगों ने कराई नसबंदी
  • ऊर्जा संरक्षण में ITPO की अनूठी पहल
  • IITF में LPU ने दर्शाया देश का पहला मिनि..
  • IITF में होंडा और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस क..
  • आम दर्शकों के लिए आज से खुला मेला
  • ट्रेड़ फ़ेयर में सीआरपीएफ की धूम
  • 14 नवंबर से होगा 33वें भारतीय अंतर्राष्ट..


> >

1/4

अधिकतम देखे गए

IITF में LPU ने दर्शाया देश का पहला मिनिएचर पार्क

IITF में LPU ने दर्शाया देश का पहला मिनिएचर पार्क
 
 



संबंधित खोज