समाचार

भारतीय मीडिया को चीन ने दी धमकी, उकसावा बर्दाश्त नहीं

दुनिया, देखी गयी [ 7 ] , रेटिंग :
     
, Star Live 24
Friday, May 03, 2013
पर प्रकाशित: 13:32:45 PM
टिप्पणी

बीजिंग। भारतीय सीमा में 19 किमी तक घुसकर बैठे चीन को भारत की चिंताओं से कुछ लेना-देना नहीं है। चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स में गुरुवार छपे लेख में न केवल भारत सरकार बल्कि विपक्ष और मीडिया की भी आलोचना की गई है।

अखबार ने लिखा है कि सीमा विवाद पर मीडिया और विपक्ष के हल्ले के बीच भारत सरकार खामोश बैठी है। इससे भारत-चीन संबंध प्रभावित हो रहे हैं। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ने लिखा कि भारत की चीन के प्रति नीति अस्पष्ट और अस्थिर है। चीन भारत के भड़काने वाले व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। अखबार ने लिखा कि नई दिल्ली सीमा पर उत्तेजना पैदा कर रहा है। भारत सरकार को घुसपैठ पर स्थित साफ करनी चाहिए। उसे अच्छा वातावरण तैयार करने की जिम्मेदारी उठानी होगी। हालांकि, भारत सरकार ऐसा करने में असफल रही है। सरकार खामोश है। इससे मीडिया और विपक्ष को शोर करने का मौका मिल रहा है।

भारतीय मीडिया में चीनी ब्लॉगरों की प्रतिक्रिया पर छपी एक रिपोर्ट पर टाइम्स ने लिखा कि ऐसी बेवकूफी समाज को नुकसान पहुंचाने वाली है। चीनी ब्लॉगरों ने भारत को सबक सिखाने को कहा था। भारतीय मीडिया लगातार दोनों देशों के संबंध खराब करने की कोशिश करता रहता है। सीमा विवाद पर दोनों देशों के अधिकारी अच्छे माहौल में एक-दूसरे से वार्ता कर रहे हैं। मीडिया और भारतीय विपक्ष को संयम बरतना चाहिए। चीन को भारत के साथ शांति और दोस्ताना व्यवहार कायम रखना चाहिए। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि चीन भड़काने वाली कार्रवाई की बर्दाश्त करेगा।

Courtesy : Jagran


अन्य वीडियो


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या




 टिप्पणी Note: By posting your comments in our website means you agree to the terms and conditions of www.StarLive24.tv
इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें
  • उत्तर कोरिया में सेना के शीर्ष अफसर हटाए..
  • इतिहास रचने के और करीब पहुंचे श्रीनिवासन
  • गिलानी के बेटे के अपहर्ता गिरोह का सरगना..
  • भारतीय छात्रा की रेप के बाद हत्या करने व..
  • सीरिया के खिलाफ सैन्य कदम उठा सकता है अम..
  • सरबजीत के वकील ओवैस शेख अपहरण के बाद रिह..
  • ब्रिटेन को भारतीय बनाएंगे ग्रेट
  • महासेन के बवंडर में फंसा बांग्लादेश, 12 ..
  • काबुल में फिर निशाना बना नाटो, 15 की मौत
  • मॉरीशस से टैक्स जानकारी साझेदारी समझौते ..
  • सीरियाई सैनिकों को मौत के घाट उतार रहे अ..
  • भारत और चीन सीमा मुद्दे से कर सकते हैं प..
  • वैज्ञानिकों ने त्वचा कोशिकाओं से बनाया इ..
  • कुवैती अस्पताल में विदेशियों का सुबह नही..
  • अस्सी साल की उम्र में एवरेस्ट फतेह की ठा..


संबंधित खोज
  • दुनिया
  • देश
  • राजनीति


> >

1/4

अधिकतम देखे गए