समाचार

महाजन का स्पीकर बनना तय, भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू

राजनीति, देखी गयी [ 2175 ] , रेटिंग :
     
Saima, Star Live 24
Friday, June 6, 2014
पर प्रकाशित: 17:21:25 PM
टिप्पणी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सोलहवीं लोकसभा के लिए चुनकर आए 510 सांसदों ने गुरुवार को सदन की सदस्यता ले ली। यह एक दिन में सांसदों के शपथ ग्रहण का रिकॉर्ड है। बचे हुए सदस्य शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक शपथ की औपचारिकता पूरी कर लेंगे। वहीं देश को लगातार दूसरी महिला लोकसभा अध्यक्ष मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन का सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष बनना अब तय है। शुक्रवार को वह कार्यवाहक लोकसभा अध्यक्ष नियुक्त किए गए कमलनाथ से कार्यभार ग्रहण कर लेंगी। अब तक एक भी चुनाव नहीं हारीं सुमित्रा महाजन का नाम प्रधानमंत्री मोदी समेत 19 सदस्यों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ्रस्तावित कर दिया है। दूसरी ओर, शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे सेंट्रल हॉल में भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू हुई। इसमें नेता विपक्ष का पद कांग्रेस को देने, डिप्टी स्पीकर पद जयललिता की पार्टी एआइडीएमके को और पीएससी अध्यक्ष पद तृणमूल कांग्रेस को देने पर चर्चा होगी तथा राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में वित्त मंत्री अरुण जेटली नाम पर भी चर्चा होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के इंदौर से लगातार आठ बार सांसद रहीं 71 वर्षीय सुमित्रा महाजन को नई जिम्मेदारी के संकेत भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पहले ही दे दिए थे। लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को होगा। मीरा कुमार के बाद महाजन लोकसभा अध्यक्ष बनने वाली दूसरी महिला होंगी। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में 1999 से 2004 के बीच राज्यमंत्री भी रह चुकी हैं।

इससे पहले गुरुवार को सदन की कार्यवाही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुई। कार्यवाहक लोस अध्यक्ष कमलनाथ ने जैसे ही पीएम का नाम बुलाया तो पूरे सदन ने मेज थपथपा कर जोरदार स्वागत किया। मोदी के बाद लालकृष्ण आडवाणी, सोनिया गांधी और भाजपा अध्यक्ष व गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सदस्यता की शपथ ली। अब सदस्यों की शपथ औपचारिकता और लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 9 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। सत्र 11 जून को संपन्न होगा।(jag)


अन्य वीडियो






 टिप्पणी Note: By posting your comments in our website means you agree to the terms and conditions of www.StarLive24.tv


इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें
  • नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर लगाया आरोप
  • खानाबदोश हुए समाजवादी
  • MCD चुनावों के लिये NCP ने जारी किया घोष..
  • केजरीवाल के खिलाफ जारी हुआ अदालती वारंट ..
  • यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली प..
  • यूपी के महाराजगंज में धर्मांतरण को लेकर ..
  • सांसद महेश गिरी पर पार्टी के पुराने कार..
  • योगी सरकार ने स्कूलों में अनिवार्य किया ..
  • 'चप्पलमार' सांसद की हवाई उड़ान से हटा बै..
  • गोरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा के मामले ..
  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब सभी सरकारी..
  • राज्यसभा में उठा अलवर का मुद्दा, नकवी बो..
  • जयललिता के शव की नकल गाड़ी पर रख कर प्रच..
  • भारत-बांग्लादेश के बीच एक ट्रेन ट्रायल
  • योगी आदित्‍यनाथ पीएम नरेंद्र मोदी के नक्..


> >

1/4

अधिकतम देखे गए



संबंधित खोज
  • दुनिया
  • देश
  • राजनीति