समाचार

भाजपा प्रत्या,शी अनिल धीमान ने 8,290 मतों से जीता चुनाव

दुनिया, देखी गयी [ 513 ] , रेटिंग :
     
Nitika, Star Live 24
Thursday, April 13, 2017
पर प्रकाशित: 14:59:26 PM
टिप्पणी
भाजपा प्रत्या,शी अनिल धीमान ने 8,290 मतों से जीता चुनाव
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अनिल धीमान ने हिमाचल प्रदेश के भोरानी ,सुरक्षित: विधानसभा सीट पर आज अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर 8,290 मतों से जीत हासिल की।

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अनिल धीमान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रोमिला देवी को 8,290 मतों से पराजित किया। धीमान के पक्ष में 24,453 वोट पड़े जबकि देवी को 16,144 मत हासिल हुये। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले पवन चंदेल को 4,630 मत मिले।

263 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। यहां पर उपचुनाव के लिए नौ अप्रैल को मतदान हुआ था।

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री ईश्वर दास धीमान के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। वह 1990 से लगातार छठी बार यहां से निर्वाचित हुये थे और इस बार उनके बेटे अनिल धीमान इस सीट पर विजय हुये हैं।

इसके साथ ही, 68 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा की सदस्य संख्या बढ़ कर 28 हो गयी है।


अन्य वीडियो






 टिप्पणी Note: By posting your comments in our website means you agree to the terms and conditions of www.StarLive24.tv


इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें


> >

1/4

अधिकतम देखे गए



संबंधित खोज
  • दुनिया
  • देश
  • राजनीति