प्रौद्योगिक

…तो अब पता चल जाएगा किसने आपको फेसबुक से अनफ्रेंड किया?

नवीनतम, देखी गयी [ 1347 ] , रेटिंग :
     
Nitika, Star Live 24
Wednesday, July 8, 2015
पर प्रकाशित: 17:27:55 PM
टिप्पणी
…तो अब पता चल जाएगा किसने आपको फेसबुक से अनफ्रेंड किया?

नई दिल्ली : फेसबुक पर अक्सर लोगों को कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है, कई बार लोगों को लगता है कि शुरुआत में उन्होंने जिन्हें फेसबुक से जोड़ा था वो उनके अकाउंट में जुड़े हुए हैं। लेकिन बाद में सर्च करने पर पता चलता है कि उन्होंने आपके फ्रेंड लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

फेसबुक की प्रमुख समस्याओं में से एक इस समस्या का समाधान अब निकाल लिया गया है, अब गूगल प्ले स्टोर पर एक ऐसा एप्लीकेशन मौजूद है, जिसकी मदद से आपको तुरंत इस बात की जानकारी मिल जाएगी की किसने आपको अपने लिस्ट से बाहर निकाला। ‘हू अनफ्रेंड मी’ एप्लिकेशन फोन में इंस्टाल करने के बाद आपको किसी फ्रेंड की तरफ से अनफ्रेंड करने के बाद नोटिफिकेशन प्राप्त होगी।

चौंकाने वाली बात ये है कि इसे फेसबुक ने नहीं बनाया है, ये एप्लीकेशन ट्वीटर पर मौजूद फीचर ‘हू अनफॉलो मी’ जैसा ही है। इस एप्लिकेशन के जरिए आप अपने फेसबुक के फ्रेंड लिस्ट पर नजर रख सकेंगे।

सौ.-ABP



अन्य वीडियो






 टिप्पणी Note: By posting your comments in our website means you agree to the terms and conditions of www.StarLive24.tv


इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें


> >

1/4

अधिकतम देखे गए



संबंधित खोज
  • कंप्यूटर
  • नवीनतम
  • मोबाइल