समाचार

J&K के बटालिक सेक्टर में हुए हिमस्खलन में तीन जवान शहीद

देश, देखी गयी [ 298 ] , रेटिंग :
     
Nitika, Star Live 24
Friday, April 7, 2017
पर प्रकाशित: 12:07:14 PM
टिप्पणी
नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर में हुए भारी हिमपात से कई जगहों पर हिमस्खलन की घटनाएं हुई हैं. कारगिल में एलओसी के साथ सटे बटालिक सेक्टर में गुरुवार को हिमस्खलन में एक सैन्य चौकी बर्फ में धंस गई. इस प्राकृतिक आपदा में पांच जवान बर्फ में दब गए. इन पांच जवानों में से दो जवानों को बचा लिया गया है, जबकि तीन जवान शहीद हो गए.. हिमस्खलन की सूचना मिलते ही बचाव कर्मियों का दल साजो सामान समेत मौके पर पहुंचा. दल ने खोजी कुत्तों और अत्याधुनिक सेंसर की मदद से बर्फ के नीचे दबे जवानों की तलाश शुरू की. देर शाम तक दो जवानों को बाहर निकालकर निकटवर्ती सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया. आपको बता दें कि इसी साल जनवरी माह के दौरान भी जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे जिस कारण 15 सैनिकों की मौत हो गई थी.   भारतीय सेना के उधमपुर मुख्यालय के नॉर्दर्न कमांड ने बताया कि अभूतपूर्व हिमपात के कारण हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं, जिसमें बटालिक सेक्टर में स्थित एक सैन्य चौकी मलबे के नीचे दब गई. मलबे में दबे पांच जवानों में से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है. चल रहे बचाव अभियान के तहत दो सैनिकों के शव मिले हैं, जबकि एक अन्य सैनिक की तलाश जारी है. लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक एक और जवान का शव भी बर्फ में दबा मिला है. इस हादसे में शहीद जवानों की संख्या अब तीन हो गई है.   


अन्य वीडियो






 टिप्पणी Note: By posting your comments in our website means you agree to the terms and conditions of www.StarLive24.tv


इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें


> >

1/4

अधिकतम देखे गए



संबंधित खोज
  • दुनिया
  • देश
  • राजनीति