जीवन शैली

लड़कियों की चाल से पता चला है उनके लव लाइफ का हाल

फ़ैशन, देखी गयी [ 1105 ] , रेटिंग :
     
Vijay Kumar, Star Live 24
Wednesday, October 9, 2013
पर प्रकाशित: 13:07:14 PM
टिप्पणी

नई दिल्ली।। लड़कियों की एक अदा लोगों को दीवाना बना देती है। क्या आप जानते हैं, हर हसीना की चाल कुछ कहती है, हुस्न की मलिका के ठुमकों में उसके दिल का हाल छिपा होता है। भले जुबां बंद हो लेकिन जब वो चलती है तो उसके कदम पूरी लव लाइफ की चुगली करते है, सिर्फ ध्यान देने की जरूरत है।

एक सर्वे के मुताबिक लड़कियों या महिलाओं की चाल से उनकी निजी जिंदगी के राज बेपर्दा हो सकते हैं यानि उनकी लव लाइफ के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। ये खुलासा कई यौन विशेषज्ञों की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

शोध कहता है कि लड़कियों की चाल लव लाइफ के हिसाब से बदलती रहती है। उसकी नेचुरल चाल में बदलाव आते हैं। उसके तेज और धीमे चलने के भी मायने होते हैं। कदमों के बीच की दूरी भी लड़की की जिंदगी के कई राज खोल सकती है।

पार्टनर की चाल से उसके दिल का सीधा कैसे है ये हम आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले इन सवालों पर गौर कीजिए-

- आपने कितनी बार अपने पार्टनर के कदमों पर गौर किया है?

- क्या आपको उनकी चाल में कभी कोई खास बात नजर आई?

- कभी आपने देखा है कि गुस्से में वो कैसे चलती हैं?

- और क्या गौर किया कि प्यार की खुमारी में वो कैसे चलती है?

दरअसल हम आपसे ये सवाल इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि इनके जरिए ही आपको मिलनेवाला है कदमों से दिल का हाल जानने का राज क्योंकि हर कदम कुछ कहता है। यौन विशेषज्ञों ने जब महिलाओं की चाल पर गौर किया तो उनके सामने दो खास बातें उभर कर सामने आईं। पहली कि कई महिलाएं लंबे-लंबे डग भरकर चलती हैं। दूसरी, कई औरतें छोटे-छोटे डग भरती हुई चलती हैं और इन्हीं कदमों ने उनके दिल का हाल बता दिया।

पता चला कि जिन लड़कियों या महिलाओं ने चलते-चलते लंबे डग भरे वो अपनी लव लाइफ से खुश थीं

इसी वजह से वो लंबे डग भरती हैं। इससे उनके आत्मविश्वास का पता चलता है। जबकि जिन महिलाओं ने छोटे-छोटे डग भरे उनमें आत्मविश्वास की कमी थी, वो अपनी लव लाइफ से खुश नहीं थीं, वो प्यार की कमी महसूस करती थीं।

यानि अगर आप किसी लड़की को प्रपोज करने वाले हों तो पहले उसकी चाल पर गौर कर सकते हैं। लंबे डग भरती लड़की का हो सकता है कोई अफेयर हो, संभव है कि उसकी लव लाइफ दुरुस्त हो लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं। ऐसी लड़कियों का कॉन्फिडेंस भी हाई होता है। सर्वे के मुताबिक लंबे डग भरने वाली लड़कियां ज्यादा बोल्ड और किसी भी बात का समझदारी से जवाब देने में माहिर होती हैं।

आप अपनी पार्टनर के कॉन्फिडेंस और उसके चलने के तरीके से ये जान सकते है कि वो आपके साथ कितनी खुश है। क्या उसे और प्यार देने की जरूरत है क्योंकि प्यार की चाल दूसरों के सामने भी आपके संबंधों के राज खोल सकती है।



अन्य वीडियो






 टिप्पणी Note: By posting your comments in our website means you agree to the terms and conditions of www.StarLive24.tv


इस सेक्‍शन से अन्‍य ख़बरें


> >

1/4

अधिकतम देखे गए



संबंधित खोज
  • आहार
  • कला संस्कृति
  • फ़ैशन
  • फिटनेस
  • स्वास्थ्य और भोजन
  • सौंदर्य